Apple Pay India Launch: भारत में लॉन्च हुई Apple Pay सर्विस, जानें कैसे काम करेगी और UPI से क्यों है अलग
Apple Pay India Launch: Apple ने लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च कर दी है। शुरुआत में यह सुविधा Axis Bank के चुनिंदा Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड के साथ उपलब्ध कराई गई है। अब iPhone, iPad और Apple Watch यूजर्स बिना कार्ड नंबर, PIN या OTP डाले कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर सकेंगे।

Apple Pay के जरिए यूजर्स अपने कार्ड को Apple Wallet में जोड़कर सपोर्टेड स्टोर्स, ऐप्स और वेबसाइट्स पर भुगतान कर पाएंगे। पेमेंट को Face ID, Touch ID या डिवाइस सिक्योरिटी सिस्टम से ऑथराइज किया जाएगा।
फिलहाल इन कार्ड्स पर मिलेगा Apple Pay सपोर्ट
भारत में Apple Pay की शुरुआत सीमित स्तर पर हुई है। अभी सिर्फ Axis Bank के चुनिंदा Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड ही Apple Pay से जुड़ पाएंगे। फिलहाल RuPay कार्ड और कई बड़े बैंक जैसे HDFC Bank, ICICI Bank और SBI Card के कार्ड उपलब्ध नहीं हैं।Apple आने वाले समय में ज्यादा बैंकों और कार्ड नेटवर्क को जोड़ने की तैयारी कर रहा है।
हर जगह नहीं चलेगा Apple Pay
Apple Pay लॉन्च होने के बाद भी इसे हर दुकान या पेमेंट मशीन पर इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए जरूरी है कि मर्चेंट का पेमेंट टर्मिनल Apple Pay को सपोर्ट करता हो।शुरुआत में कंपनी इसे फूड, ट्रैवल, फैशन और लाइफस्टाइल कैटेगरी के चुनिंदा मर्चेंट्स के साथ बढ़ा रही है।
यह भी पढ़ें: WhatsApp Message Charges: 1 मैसेज के लगेंगे करीब 14 पैसे! 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
Apple Pay और UPI में क्या अंतर है?
भारत में UPI सबसे लोकप्रिय डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, लेकिन Apple Pay का मॉडल अलग है।
- UPI: सीधे बैंक अकाउंट से बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करता है।
- Apple Pay: कार्ड आधारित पेमेंट सिस्टम है, जिसमें कार्ड की जानकारी सुरक्षित तरीके से डिजिटल वॉलेट में स्टोर होती है।Apple Pay में कार्ड नंबर शेयर नहीं होता और हर ट्रांजैक्शन के लिए सिक्योर ऑथेंटिकेशन की जरूरत होती है।
भारत में Apple का बड़ा कदम
Apple भारत में iPhone बिक्री, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल नेटवर्क को लगातार मजबूत कर रहा है। Apple Pay की शुरुआत से कंपनी अपने यूजर्स को एक नया डिजिटल पेमेंट विकल्प दे रही है, जो खासतौर पर iPhone और Apple Watch यूजर्स के लिए उपयोगी होगा।
