National Film Awards 2026: पहली बार दिल्ली से बाहर होगा अवॉर्ड समारोह, जानें कहां और कब होगा आयोजन
National Film Awards 2026: : इस साल नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन नई दिल्ली से बाहर किया जाएगा। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवड़िया (एकता नगर) में होगा। इस खास समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगी।

यह बदलाव इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह का लंबे समय से नई दिल्ली से जुड़ाव रहा है।
पहली बार नहीं है दिल्ली से बाहर आयोजन
नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का पहला समारोह साल 1954 में दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया गया था। इसके बाद ज्यादातर समारोह राजधानी में ही हुए हैं।हालांकि, इससे पहले भी कुछ मौकों पर यह आयोजन दिल्ली से बाहर किया गया है। साल 1971 में 17वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह चेन्नई में आयोजित हुआ था।
केवड़िया में होगा 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह
गुजरात का केवड़िया, जिसे अब आधिकारिक तौर पर एकता नगर के नाम से जाना जाता है, दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए प्रसिद्ध है।सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित 597 फीट ऊंची इस प्रतिमा का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में किया था।
इन फिल्मों और कलाकारों ने जीते बड़े पुरस्कार
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं की घोषणा जुलाई में की गई थी। इस बार भारतीय सिनेमा के कई बड़े नामों को सम्मान मिला।
- ‘आर्टिकल 370’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला।
- अभिनेत्री यामी गौतम ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीता।
- अभिनेता ममूटी और कार्तिक आर्यन को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया जाएगा।ममूटी को फिल्म ‘ब्रह्मायुगम’ और कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ में अभिनय के लिए सम्मान मिला।
रणदीप हुड्डा को मिला बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर अवॉर्ड
अभिनेता-फिल्म निर्माता रणदीप हुड्डा को फिल्म ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ डेब्यू निर्देशक का पुरस्कार मिला।यह फिल्म विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित थी और रणदीप हुड्डा की पहली निर्देशित फिल्म थी।
‘कल्कि 2898 AD’ और ‘कैप्टन मिलर’ को भी सम्मान
तेलुगु साइंस-फिक्शन फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ को संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार मिला।वहीं धनुष अभिनीत तमिल फिल्म ‘कैप्टन मिलर’ को राष्ट्रीय, सामाजिक और पर्यावरणीय मूल्यों को बढ़ावा देने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान मिला।
