Flipkart Minutes vs Blinkit: फास्ट कॉमर्स में बढ़ी टक्कर, 1000+ डार्क स्टोर्स के साथ Flipkart ने पकड़ी रफ्तार
Flipkart Minutes vs Blinkit: भारत में फास्ट कॉमर्स सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है। अब घर बैठे कुछ ही मिनटों में सामान पहुंचाने वाली सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी बीच Flipkart Minutes तेजी से विस्तार कर रहा है और रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह Blinkit जैसे बड़े खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है।

स्विस फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी UBS की रिपोर्ट के अनुसार, Flipkart Minutes ने अपने नेटवर्क, ऑर्डर वैल्यू और स्मार्टफोन कैटेगरी में मजबूत पकड़ बनाकर फास्ट कॉमर्स बाजार में अपनी स्थिति मजबूत की है।
Flipkart Minutes के पास 1000 से ज्यादा डार्क स्टोर्स
फास्ट कॉमर्स में तेजी से डिलीवरी के लिए डार्क स्टोर्स की संख्या काफी अहम होती है। Flipkart Minutes ने अब 1000 से ज्यादा डार्क स्टोर्स का नेटवर्क तैयार कर लिया है।ये डार्क स्टोर्स करीब 130 शहरों में फैले हुए हैं, जिससे कंपनी ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक तेजी से सामान पहुंचाने में सक्षम हो रही है।
Blinkit के करीब पहुंची Average Order Value
रिपोर्ट के मुताबिक, Flipkart Minutes की एवरेज ऑर्डर वैल्यू (AOV) Blinkit के काफी करीब पहुंच चुकी है।अगर स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स ऑर्डर्स को अलग कर दिया जाए तो Flipkart Minutes की एवरेज ऑर्डर वैल्यू करीब 500 से 530 रुपये के बीच है।वहीं Blinkit की एवरेज ऑर्डर वैल्यू करीब 518 रुपये बताई गई है।
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स से Flipkart को फायदा
Flipkart को स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स बिक्री का पहले से काफी अनुभव है। यही वजह है कि Minutes प्लेटफॉर्म पर मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स कैटेगरी से कंपनी को बड़ा फायदा मिल रहा है।इन प्रोडक्ट्स की वजह से ऑर्डर वैल्यू बढ़ जाती है और Flipkart Minutes को फास्ट कॉमर्स मार्केट में अलग पहचान मिल रही है।
पुराने स्टोर्स में बढ़ी ऑर्डर क्षमता
रिपोर्ट के अनुसार, Flipkart Minutes के हर स्टोर पर रोजाना करीब 800 से 1000 ऑर्डर्स मिल रहे हैं।वहीं पुराने और ज्यादा विकसित स्टोर्स में यह आंकड़ा बढ़कर 1200 से 1500 ऑर्डर्स प्रति दिन तक पहुंच गया है।फास्ट कॉमर्स की करीब 60 फीसदी मांग अभी भी मेट्रो शहरों से आती है, लेकिन छोटे शहरों में भी इसका विस्तार तेजी से हो रहा है।
Flipkart Minutes का अगला प्लान
Flipkart Minutes आने वाले समय में अपने डार्क स्टोर्स की संख्या और बढ़ाने की तैयारी में है।रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अगले साल के मध्य तक करीब 1000 और डार्क स्टोर्स जोड़ने की योजना बना रही है।इस विस्तार से कंपनी की डिलीवरी क्षमता बढ़ेगी और ज्यादा ग्राहकों तक तेजी से पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
