Featuredकरियर

RRB NTPC 2026: रेलवे में 5165 पदों पर भर्ती को मंजूरी, सितंबर के अंत में नोटिफिकेशन संभव

RRB NTPC 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC भर्ती 2026 के तहत कुल 5,165 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को मंजूरी दे दी है। इनमें ग्रेजुएट लेवल के 3,477 पद और अंडरग्रेजुएट लेवल के 1,688 पद शामिल हैं।

RRB NTPC 2026

रेलवे बोर्ड की ओर से संबंधित जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स को स्वीकृत पदों के आधार पर अंतिम मांग भेजने के निर्देश दिए गए हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन सितंबर 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, आवेदन शुरू होने की निश्चित तारीख अभी जारी नहीं हुई है।

RRB NTPC 2026 में 5165 पदों का ब्योरा

RRB NTPC 2026 भर्ती के तहत कुल 5,165 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें अलग-अलग ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट स्तर के पद शामिल हैं।

ग्रेजुएट लेवल के 3477 पद

ग्रेजुएट लेवल पर कुल 3,477 पदों को मंजूरी दी गई है। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं:

  • ट्रैफिक/ऑपरेटिंग पोस्ट: 2,750
  • चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर: 56
  • जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट: 300
  • सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट: 371

इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के अनुसार ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक होगा। अंतिम पात्रता की जानकारी आधिकारिक CEN जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।

अंडरग्रेजुएट लेवल पर 1688 पद

NTPC भर्ती में अंडरग्रेजुएट स्तर के लिए 1,688 पद स्वीकृत किए गए हैं। इनमें शामिल हैं:

  • अकाउंट्स क्लर्क-कम-टाइपिस्ट: 200
  • कमर्शियल-कम-टिकट क्लर्क: 700
  • जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट: 600
  • ट्रेन्स क्लर्क: 188

ये पद विभिन्न जोनल रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट्स में निर्धारित किए जाएंगे।

7 से 15 सितंबर तक पूरी होगी अंतिम मांग की प्रक्रिया

रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार संबंधित जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयां 7 सितंबर से 15 सितंबर 2026 तक अंतिम मांग दर्ज करेंगी।

इसके बाद भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग स्तरों पर काम होगा:

  • 16 से 22 सितंबर: मुख्य कार्मिक अधिकारी कार्यालय स्तर पर प्रक्रिया
  • 23 से 25 सितंबर: रेलवे भर्ती बोर्ड स्तर पर प्रक्रिया
  • 26 सितंबर से आगे: नोडल रेलवे भर्ती बोर्ड स्तर पर आगे की प्रक्रिया

इसके बाद केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना यानी CEN जारी किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

आवेदन की तारीख और परीक्षा की जानकारी अभी नहीं

रेलवे ने अभी RRB NTPC 2026 के लिए आवेदन की शुरुआत, अंतिम तारीख, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, आवेदन शुल्क और परीक्षा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जारी नहीं की है। इन सभी जानकारियों की पुष्टि आधिकारिक CEN नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही होगी। इसलिए उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन का इंतजार करना चाहिए और रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहना चाहिए।

आरक्षण नियमों का करना होगा पालन

रेलवे बोर्ड ने संबंधित इकाइयों को निर्देश दिया है कि स्वीकृत पदों से अधिक पदों की मांग न भेजी जाए। साथ ही भर्ती में SC, ST, OBC और EWS समेत लागू आरक्षण नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अलावा इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट (IRIFM), सिकंदराबाद से संबंधित वैकेंसी भी आगामी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना में शामिल की जाएगी।

सितंबर के अंत में आ सकता है NTPC भर्ती नोटिफिकेशन

RRB NTPC 2026 के लिए 5,165 पदों की मंजूरी के बाद अब भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। जोनल और नोडल स्तर की प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद आधिकारिक CEN जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सितंबर के अंतिम सप्ताह में नोटिफिकेशन से जुड़ी घोषणा पर नजर रखनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *