Featuredमनोरंजन

Hanuman Ansh Box Office Collection: छोटे बजट की फिल्म ने मचाया धमाल, 100 करोड़ की ओर बढ़े कदम

Hanuman Ansh Box Office Collection: बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों के बीच एक छोटे बजट की फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी अलग पहचान बना ली है। सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के कलेक्शन के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। शुरुआत धीमी रहने के बाद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी और अब लगातार कमाई कर रही है।

29वें दिन फिल्म ने की शानदार कमाई

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था।रिपोर्ट्स के अनुसार, रिलीज के 29वें दिन फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 97.77 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन लगभग 82.88 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।फिल्म अब 100 करोड़ रुपये के आंकड़े से महज कुछ करोड़ रुपये दूर है।

कम हुए शोज, फिर भी बढ़ा फिल्म का क्रेज

फिल्म की शुरुआत में देशभर में करीब 350 शोज चल रहे थे। एक समय ऐसा भी आया जब थिएटर में इसके सिर्फ 25 शोज रह गए थे।लेकिन दर्शकों के बढ़ते प्यार के बाद फिल्म के शोज की संख्या बढ़कर हजारों में पहुंच गई। यह फिल्म बिना बड़े स्टार सपोर्ट के भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाने में सफल रही।

10 साल में लिखी गई फिल्म की कहानी

फिल्म के निर्देशक और लेखक विशाल चतुर्वेदी के अनुसार, ‘हनुमान अंश’ की कहानी तैयार करने में उन्हें करीब 10 साल का समय लगा।यह फिल्म नैनीताल के प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा (Neem Karoli Baba) के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में उनके आध्यात्मिक सफर और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को दिखाया गया है।

फिल्म की स्टार कास्ट

‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्या ने मुख्य भूमिका निभाई है, जिन्होंने लक्ष्मण दास का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में चंदन आनंद, उदयसिंह राजपूत, पूर्णिमा तिवारी और मनीष चौधरी जैसे कलाकार भी नजर आए हैं।

छोटे बजट की बड़ी सफलता

‘हनुमान अंश’ की सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मजबूत कहानी और दर्शकों का जुड़ाव किसी भी फिल्म को बड़ी सफलता दिला सकता है।फिल्म का 100 करोड़ क्लब में पहुंचना अब सिर्फ समय की बात माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *