Railway Apprentice 2026: बिना लिखित परीक्षा के सदर्न रेलवे में 4471 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Railway Apprentice 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खबर है। सदर्न रेलवे ने अप्रेंटिस के 4471 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। इस भर्ती की खास बात यह है कि उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सदर्न रेलवे में 4471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती
सदर्न रेलवे के इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4471 अप्रेंटिस पद भरे जाएंगे। इनमें 163 पद फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए और 4308 पद पूर्व ITI उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं।
इन पदों पर फिटर, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर, COPA, पेंटर और अन्य संबंधित ट्रेड में अप्रेंटिसशिप का मौका मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार 28 अगस्त 2026 से 27 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कितनी मिलेगी स्टाइपेंड?
अप्रेंटिसशिप के दौरान चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए करीब ₹8,200 से ₹9,600 प्रति माह तक स्टाइपेंड मिल सकता है। इसके जरिए उम्मीदवारों को दक्षिण रेलवे की विभिन्न कार्यशालाओं और प्रतिष्ठानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण हासिल करने का अवसर मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Heat Powered Cooling System: बिना बिजली और मोटर के होगी कूलिंग
Railway Apprentice 2026 के लिए योग्यता
फ्रेशर उम्मीदवार
फिटर, पेंटर और वेल्डर ट्रेड के लिए उम्मीदवार का 10वीं कक्षा में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। वहीं, मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नीशियन यानी MLT ट्रेड के लिए 12वीं में Physics, Chemistry और Biology विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक जरूरी हैं।
पूर्व ITI उम्मीदवार
पूर्व ITI श्रेणी के उम्मीदवारों के पास 10वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त संस्थान से ITI प्रमाणपत्र होना जरूरी है। इस भर्ती के लिए इंजीनियरिंग डिग्री या डिप्लोमा धारक उम्मीदवार पात्र नहीं हैं।
Railway Apprentice 2026 Age Limit
फ्रेशर श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 15 से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वहीं पूर्व ITI और MLT श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष निर्धारित है। उम्र की गणना 27 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। SC, ST, OBC, दिव्यांग और Ex-Servicemen उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
उम्मीदवार दक्षिण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान व्यक्तिगत, शैक्षणिक और ट्रेड से जुड़ी जानकारी भरने के साथ आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। General/UR उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100 है। वहीं SC, ST और PwD उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।
बिना परीक्षा होगा चयन
इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत है कि उम्मीदवारों के चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। उम्मीदवारों की 10वीं, 12वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Document Verification के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद मेडिकल फिटनेस के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
Railway Apprentice 2026 के लिए जरूरी तारीखें
- कुल पद: 4471
- आवेदन शुरू: 28 अगस्त 2026
- आवेदन की अंतिम तारीख: 27 सितंबर 2026
- अंतिम समय: शाम 5:00 बजे
- चयन: मेरिट लिस्ट के आधार पर
- लिखित परीक्षा: नहीं
- स्टाइपेंड: ₹8,200 से ₹9,600 प्रति माह तक
