Haiwaan Trailer Out: अक्षय कुमार के खौफनाक विलेन अवतार ने जीता दिल, 17 साल बाद सैफ अली खान संग दिखी दमदार जोड़ी
Haiwaan Trailer Out: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। करीब 17 साल बाद दोनों स्टार्स एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां अक्षय कुमार के खतरनाक साइकोपैथ विलेन वाले अवतार ने बटोरी हैं। वहीं, फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्रेलर में दिखी सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर कहानी
करीब 2 मिनट 34 सेकंड लंबे ट्रेलर की शुरुआत एक रहस्यमयी सीरियल किलर से होती है, जिसने पूरे शहर में दहशत फैला रखी है। सैफ अली खान फिल्म में एक दृष्टिहीन लिफ्टमैन और सिंगल फादर की भूमिका निभा रहे हैं, जो मार्शल आर्ट्स में भी माहिर है।कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब वह अनजाने में एक हत्या के गवाह बन जाते हैं। पुलिस का शक भी उन्हीं पर जाता है, जबकि असली कातिल को लगता है कि एक अंधा व्यक्ति उसे पहचान नहीं पाएगा। लेकिन सैफ की तेज सुनने, सूंघने और आवाज पहचानने की क्षमता उन्हें सच के करीब ले जाती है।
पहली बार साइकोपैथ विलेन बने अक्षय कुमार
फिल्म में अक्षय कुमार पूरी तरह नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे। उनका लुक, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग डिलीवरी ट्रेलर की सबसे बड़ी हाईलाइट मानी जा रही है।अक्षय कुमार पहले भी कई तरह के किरदार निभा चुके हैं, लेकिन इस बार वह पहली बार पूरी तरह साइकोपैथ विलेन के रोल में दिखाई देंगे। अभिनेता पहले ही बता चुके हैं कि वह लंबे समय से इस तरह का किरदार निभाना चाहते थे।
ट्रेलर पर दर्शकों का जबरदस्त रिएक्शन
ट्रेलर रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रिया दी।
- एक यूजर ने लिखा, “अक्षय कुमार को अब ऐसे विलेन रोल और करने चाहिए।”
- दूसरे ने लिखा, “अक्की इज बैक… यही अवतार देखना था।”
- वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, “सैफ और अक्षय की जोड़ी फिर से कमाल करने वाली है।”अक्षय के नए अवतार और फिल्म के थ्रिलर अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।
‘ओप्पम’ की हिंदी रीमेक है ‘हैवान’
हैवान’ साल 2016 में रिलीज हुई सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है।फिल्म में अक्षय कुमार, सैफ अली खान, बोमन ईरानी, सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, शरीब हाशमी और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने किया है।
यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Ad Controversy: कृति सेनन के राखी ऐड पर मचा बवाल, सोशल मीडिया विवाद के बाद कंपनी ने हटाया विज्ञापन
17 साल बाद फिर साथ दिखे अक्षय और सैफ
‘हैवान’ की सबसे बड़ी खासियत अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी है। दोनों करीब 17 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ‘टशन’ (2008) में नजर आए थे। वहीं इससे पहले ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘ये दिल्लगी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’ और ‘कीमत’ जैसी फिल्मों में दोनों की जोड़ी दर्शकों की पसंद रही है।
