हर दिन 20 से 30 मिनट तेज चाल से चलें (Brisk Walk) या हल्की एक्सरसाइज करें। इससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है।

मीठी और प्रोसेस्ड चीज़ों से दूरी बनाएं। अपनी थाली में दाल, अंडे, पनीर, फल, हरी सब्जियां और फाइबर से भरपूर चीजें शामिल करें।

दिनभर भरपूर पानी पिएं ताकि मेटाबॉलिज्म तेज रहे। साथ ही, रोज 7-8 घंटे की गहरी नींद लें, जो वजन कंट्रोल करने में बेहद मददगार है।

घर पर बिना किसी सामान के प्लैंक, स्क्वैट्स और पुश-अप्स करें। ये एक्सरसाइज मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं और फैट घटाती हैं।

तनाव (Stress) बढ़ने से वजन तेजी से बढ़ता है। तनाव दूर करने के लिए योग, मेडिटेशन और गहरी सांस लेने का अभ्यास करें।