BASLP Admission 2026: पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन शुरू, 10 अगस्त अंतिम तिथि
BASLP Admission 2026: पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (BRAM Hospital), रायपुर के नाक, कान एवं गला (ENT) विभाग द्वारा बीएएसएलपी (Bachelor of Audiology and Speech Language Pathology) प्रथम वर्ष सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान की ओर से जारी सूचना के अनुसार आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 10 अगस्त 2026 आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
BASLP Admission 2026: यहां से डाउनलोड करें आवेदन फॉर्म
अभ्यर्थी आवेदन पत्र एवं प्रॉस्पेक्टस संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.raipurbaslp.org से डाउनलोड कर सकते हैं। पूरी तरह भरे हुए आवेदन पत्र को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से निर्धारित पते पर भेजना होगा।
यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak Protest: नीट पेपर लीक की गूंज छत्तीसगढ़ तक, रायपुर में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
आवेदन की अंतिम तिथि
- सामान्य आवेदन की अंतिम तिथि: 10 अगस्त 2026
- विलंब शुल्क (₹100) के साथ अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: ₹600
- छत्तीसगढ़ के SC/ST/OBC अभ्यर्थी: ₹350
आवेदन शुल्क का डिमांड ड्राफ्ट निम्न नाम से बनाना होगा:
“BASLP Course, Pt. J.N.M. Medical College, Raipur (C.G.)”
आवेदन भेजने का पता
Room No. 244
Department of ENT, Audiology and Speech Therapy Unit
Dr. B.R.A.M. Hospital
Raipur (C.G.) – 492001
मेरिट सूची कब जारी होगी?
संस्थान द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार—
- प्रारंभिक मेरिट सूची: 20 अगस्त 2026
- दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि: 31 अगस्त 2026
- अंतिम मेरिट सूची: 9 सितंबर 2026
- काउंसलिंग तिथि: 16 सितंबर 2026
दावा-आपत्ति कैसे करें?
यदि किसी अभ्यर्थी को मेरिट सूची पर आपत्ति दर्ज करनी हो, तो वह आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी भरकर—
- coursecoordinatorbaslp@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।
- अथवा विभाग में सीधे जमा कर सकते हैं।
31 अगस्त के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
प्रवेश से जुड़ी महत्वपूर्ण सलाह
संस्थान ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले प्रॉस्पेक्टस का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में 0771-2890137 पर संपर्क किया जा सकता है।
