AVNL Recruitment 2026: आर्मर्ड व्हीकल्स निगम में 1213 पदों पर भर्ती, 25 जुलाई तक करें आवेदन
AVNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड (AVNL) ने 1213 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में जूनियर टेक्नीशियन, जूनियर मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) सहित कई पद शामिल हैं।

ऑनलाइन आवेदन 11 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं और इच्छुक उम्मीदवार 25 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों का विवरण
- जूनियर टेक्नीशियन – 1005 पद
- कार्यकारी (Executive) श्रेणी – 208 पद
- कुल रिक्तियां – 1213 पद
शैक्षणिक योग्यता
- जूनियर टेक्नीशियन – संबंधित ट्रेड में ITI (NTC/NAC)
- जूनियर/असिस्टेंट/डिप्टी मैनेजर – BE/B.Tech या संबंधित विषय में डिग्री
- फाइनेंस पद – CA/संबंधित योग्यता
- HR, Marketing, Company Secretary, PR – संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री
- कुछ पदों के लिए कार्य अनुभव अनिवार्य है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य, OBC, EWS – ₹300
- SC/ST, PwBD, महिला एवं पूर्व सैनिक – कोई शुल्क नहीं
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: IIT Delhi: IIT दिल्ली ने लॉन्च किया Quantum Computing और AI सर्टिफिकेट कोर्स
ऐसे करें आवेदन
- AVNL की आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाएं।
- Career सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर प्रिंट सुरक्षित रखें।
जो उम्मीदवार रक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह भर्ती सुनहरा अवसर है। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना बेहतर रहेगा।
