Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम, रायपुर में छाए काले बादल, कई जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बुधवार सुबह से काले बादल छाए हुए हैं और हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहावना बना दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 15 जुलाई से प्रदेश में मानसूनी गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई है। कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Today 15 july 2026


रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: 35°C
  • न्यूनतम तापमान: 27°C

प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट

मौसम विभाग ने सुकमा, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां तेज हवा, गरज-चमक, आकाशीय बिजली और भारी बारिश की संभावना है।

वहीं रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मुंगेली, बेमेतरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही समेत कई जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र (Low Pressure Area) और सक्रिय मानसून द्रोणिका के प्रभाव से अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना अधिक है।

सामान्य से कम हुई बारिश

प्रदेश में अब तक सामान्य से 29 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मानसून की सक्रियता बढ़ने से बारिश की कमी धीरे-धीरे पूरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *