Featuredमनोरंजन

TMKOC: जेठालाल के शो छोड़ने की खबरों पर मेकर्स का बड़ा बयान

TMKOC: टीवी के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (TMKOC) को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चर्चा थी कि शो में जेठालाल का ट्रैक कम किया जा सकता है और अभिनेता दिलीप जोशी शो छोड़ सकते हैं। अब इन अफवाहों पर शो के मेकर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

हाल ही में शो में एक नई राजस्थानी फैमिली की एंट्री हुई है, जिसके बाद कई एपिसोड में उसी परिवार की कहानी पर अधिक फोकस किया गया। इसी वजह से ऐसी अटकलें लगने लगीं कि मेकर्स अब नई फैमिली को ज्यादा स्क्रीन टाइम देंगे और जेठालाल के किरदार की भूमिका सीमित कर दी जाएगी।हालांकि, शो के निर्माताओं ने इन खबरों को पूरी तरह भ्रामक बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेठालाल का किरदार शो का मुख्य केंद्र बना रहेगा और कहानी आगे भी उनके इर्द-गिर्द ही घूमेगी।

मेकर्स ने यह भी कहा कि शो के नए प्रोमो में साफ दिखाया गया है कि आने वाले एपिसोड में भी जेठालाल की अहम भूमिका रहेगी। इसलिए दिलीप जोशी के शो छोड़ने या उनके ट्रैक को कम करने की खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। गौरतलब है कि दिलीप जोशी पिछले कई वर्षों से जेठालाल के किरदार में दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं और यह किरदार शो की सबसे बड़ी पहचान माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *