Featuredमनोरंजन

Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी का पुराना अंदाज लौटा, टीजर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

Awarapan 2 Teaser: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आवारापन 2’ का टीजर आखिरकार रिलीज हो गया है। लंबे इंतजार के बाद सामने आई इस पहली झलक ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। टीजर में इमरान हाशमी एक बार फिर अपने पुराने इमोशनल और इंटेंस अवतार में नजर आ रहे हैं, जिसने 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘आवारापन’ की यादें ताजा कर दी हैं।

14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

फिल्म का निर्देशन नितिक कक्कड़ कर रहे हैं, जबकि इसमें इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिर साथ आए मिथून और सईद कादरी

‘आवारापन 2’ की सबसे बड़ी खासियत इसका संगीत माना जा रहा है। एक बार फिर संगीतकार मिथून और गीतकार सईद कादरी की सुपरहिट जोड़ी फिल्म के लिए साथ आई है। फिल्म में दर्शकों को पहली फिल्म के लोकप्रिय गाने ‘तो फिर आओ’ और तेरा मेरा रिश्ता’ के नए वर्जन सुनने को मिलेंगे। इसके अलावा एक बिल्कुल नया गाना भी फिल्म के लिए तैयार किया गया है, जिससे दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

मेकर्स ने कही ये बात

निर्माता विशेश भट्ट का कहना है कि फिल्म की भावनात्मक कहानी को मजबूत बनाने के लिए उन्हें मिथून और सईद कादरी से बेहतर विकल्प नहीं लगा। वहीं सईद कादरी ने कहा कि इस बार के गानों में गहरे जज्बात और सच्चे एहसास देखने को मिलेंगे। मिथून ने भी कहा कि उनकी टीम की केमिस्ट्री ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी तालमेल के साथ ‘आवारापन 2’ का संगीत तैयार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *