सीरीज की मुख्य किरदार मून डोंग-यून बचपन में स्कूल बुलिंग का शिकार होती है। सालों बाद वह अपने साथ हुए अत्याचार का बदला लेने की योजना बनाती है।

यह सीरीज पूरी तरह किसी एक घटना की बायोपिक नहीं है, लेकिन इसकी कहानी दक्षिण कोरिया में सामने आए स्कूल बुलिंग के कई वास्तविक मामलों से प्रेरित मानी जाती है।

शानदार अभिनय, दमदार कहानी और सामाजिक मुद्दे को बेबाकी से दिखाने की वजह से 'The Glory' दुनियाभर में सुपरहिट साबित हुई।

अगर आपने अभी तक 'The Glory' नहीं देखी है, तो यह सीरीज Netflix पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।

क्या आपने 'The Glory' देखी है? कमेंट में बताइए कि इस सीरीज का सबसे इमोशनल या शॉकिंग सीन आपको कौन-सा लगा।