Aaj ka Rashifal 5 सितंबर 2025: कुंभ राशि वालों को हो सकता है वित्तीय नुकसान, जानें सभी 12 राशियों का हाल
Horoscope Today 5 September 2025 in Hindi: हर दिन सितारे हमारी किस्मत को प्रभावित करते हैं। कोई दिन आपके करियर और धन लाभ को बढ़ावा देता है तो कोई दिन संबंधों और स्वास्थ्य पर असर डालता है। आज 5 सितंबर 2025, शुक्रवार का दिन है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपके बजट को मजबूती मिलेगी। धन से जुड़े फैसले समझदारी से लेंगे और वित्तीय योजनाएं सटीक साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और परिणाम बेहतर होंगे। तेजी और स्पष्टता से काम करेंगे तो लाभ पक्का है।
शुभ अंक: 2, 5, 6
शुभ रंग: लाल
आज का उपाय: शक्तिस्वरूपा मां दुर्गा की पूजा करें, चुनरी व श्रंगार की वस्तुएं अर्पित करें और ॐ शुं शुक्राय नमः मंत्र का जाप करें।
वृष राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज आपके लिए हर परिस्थिति अनुकूल रहेगी। पेशेवर जीवन में सहयोग मिलेगा। सहकर्मी और अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। प्रबंधन से जुड़े फैसले आपके पक्ष में बनेंगे। कार्यों में तेजी आएगी और सफलता की राह खुलेगी।
शुभ अंक: 5, 6, 9
शुभ रंग: मरून
आज का उपाय: मां दुर्गा को चुनरी अर्पित करें और ॐ शुं शुक्राय नमः का जाप करें।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज आपको सतर्क रहना होगा। दबावपूर्ण स्थिति हो सकती है लेकिन विवेक और विनम्रता से आप सही निर्णय लेंगे। करीबियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन अपनों पर विश्वास बनाए रखना जरूरी होगा।
शुभ अंक: 5, 6
शुभ रंग: स्काई ब्लू
आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और उनका श्रंगार चढ़ाएं।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आज का दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में उत्साह का माहौल रहेगा और आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साहस और पराक्रम से लक्ष्य हासिल करेंगे।
शुभ अंक: 2, 5, 6
शुभ रंग: सिल्वर
आज का उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें और मंत्र जाप से ध्यान बढ़ाएं।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। सेवा और कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। करियर और व्यवसाय में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। हालांकि, विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।
शुभ अंक: 1, 5
शुभ रंग: सफेद
आज का उपाय: मां दुर्गा को चुनरी चढ़ाएं और ढिलाई से बचें।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज समय आपके पक्ष में है। सहयोगियों और मित्रों का समर्थन मिलेगा। फैसले लेना आसान होगा। आप बातचीत और नए अवसरों से लाभ उठाएंगे।
शुभ अंक: 5, 6
शुभ रंग: फिरोजी
आज का उपाय: देवी दुर्गा की पूजा करें और कौशल को निखारें।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
पेशेवर मामलों में मजबूती मिलेगी। भौतिक सुविधाओं में रुचि बढ़ेगी। वाहन और भवन से जुड़े कार्य आपके पक्ष में रहेंगे।
शुभ अंक: 5, 6
शुभ रंग: क्रीम
आज का उपाय: मां सिंहवाहिनी की पूजा करें और भ्रम से बचें।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आपकी सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। कार्यकुशलता से सबको प्रभावित करेंगे। विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेंगे और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
शुभ अंक: 5, 6, 9
शुभ रंग: लाल-नारंगी (मिर्च कलर)
आज का उपाय: मां दुर्गा की आराधना करें और सहयोगिता बढ़ाएं।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
परिवारिक रिश्तों में सुधार होगा। करियर और व्यापार में पराक्रम और पहल रहेगी। प्रबंधकीय कार्यों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। सबको साथ लेकर चलने की प्रवृत्ति लाभ दिलाएगी।
शुभ अंक: 3, 6, 9
शुभ रंग: गोल्डन
आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और व्रत-संकल्प रखें।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। प्रयासों से लाभ होगा। साहस और संपर्क से नई उपलब्धियां मिलेंगी। आत्मविश्वास और व्यवहार में मधुरता बनी रहेगी।
शुभ अंक: 5, 6, 8, 9
शुभ रंग: समुद्री
आज का उपाय: मां दुर्गा को चुनरी और श्रंगार अर्पित करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आपको वित्तीय मामलों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। बजट मिलाजुला रहेगा और खर्च बढ़ सकते हैं। निवेश सोच-समझकर करें। प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही से बचें।
शुभ अंक: 3, 5, 6, 8, 9
शुभ रंग: बेबी ब्लू
आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और दान धर्म बढ़ाएं।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
आज पेशेवर मामलों में सफलता मिलेगी। वित्तीय कार्यों से लाभ होगा। महत्वपूर्ण लक्ष्यों को पूरा करेंगे। सत्ता पक्ष से सहयोग मिलेगा।
शुभ अंक: 3, 6, 9
शुभ रंग: पीला (गौ घृत समान)
आज का उपाय: मां दुर्गा की पूजा करें और व्यवस्था बनाए रखें।