तरबूज की ठंडी और स्वादिष्ट शिकंजी आपको तुरंत ताजगी और राहत देने का काम कर सकती है।

तरबूज में भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और गर्मी के असर को कम करने में मदद करता है।

तरबूज को ब्लेंड करें और उसका रस निकाल लें। इसमें नींबू, काला नमक और मिठास के लिए चीनी या शहद मिलाएं।

अब इसमें बर्फ और पुदीने की पत्तियां डालें। आपकी ठंडी-ठंडी खट्टी-मीठी तरबूज शिकंजी तैयार है।

इस गर्मी घर पर जरूर ट्राई करें यह हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक।