FIFA World Cup 2026: मेक्सिको ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया, जीत के साथ की धमाकेदार शुरुआत
FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के उद्घाटन मुकाबले में मेजबान मेक्सिको ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराकर टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत की। एजटेका स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में जूलियन क्विनोनेस और राउल जिमेनेज ने गोल दागकर मेक्सिको को महत्वपूर्ण तीन अंक दिलाए।

शुरुआती मिनटों में मेक्सिको का दबदबा
घरेलू दर्शकों के समर्थन से उत्साहित मेक्सिको ने मैच की शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। टीम को 9वें मिनट में बढ़त मिली, जब जूलियन क्विनोनेस ने शानदार गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। पहले हाफ में इसी बढ़त के साथ मेक्सिको आगे रहा।
राउल जिमेनेज ने रचा रिकॉर्ड
दूसरे हाफ में भी मेक्सिको ने अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। 66वें मिनट में अनुभवी स्ट्राइकर राउल जिमेनेज ने हेडर के जरिए टीम का दूसरा गोल दागा। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 46वां गोल रहा और इसके साथ ही उन्होंने मेक्सिको के पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर जारेड बॉर्गेटी की बराबरी कर ली। अब वह मेक्सिको के सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी जेवियर “चिचारिटो” हर्नांडेज से केवल छह गोल पीछे हैं।
दक्षिण अफ्रीका को झेलना पड़ा नुकसान
मैच के दौरान दक्षिण अफ्रीका को दो रेड कार्ड का सामना करना पड़ा। स्पेफेलो सिथोल और थेम्बा ज्वाने को मैदान से बाहर भेज दिया गया, जिसके बाद टीम को नौ खिलाड़ियों के साथ मैच समाप्त करना पड़ा। वहीं इंजरी टाइम में मेक्सिको के डिफेंडर सीजर मोंटेस को भी रेड कार्ड मिला।
यह भी पढ़ें: FIFA 2026 Opening Ceremony : शकीरा, बर्ना बॉय और केटी पेरी की परफॉर्मेंस से होगा विश्व कप का आगाज, जानें पूरी डिटेल Featuredखेल
ऐतिहासिक है FIFA World Cup 2026
फीफा विश्व कप 2026 कई मायनों में खास है। पहली बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा विस्तार है। इस बार मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका संयुक्त रूप से इस वैश्विक फुटबॉल महाकुंभ की मेजबानी कर रहे हैं।मेक्सिको की यह जीत 2022 कतर विश्व कप की निराशा को पीछे छोड़कर नई उम्मीद और मेक्सिको की यह जीत 2022 कतर विश्व कप की निराशा को पीछे छोड़कर नई उम्मीद और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकेत है। अब टीम अपने अगले मुकाबलों में इसी लय को बनाए रखना चाहेगी।
