Raipur Breaking: रायपुर में ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर, इलाके में मचा हड़कंप
Raipur Breaking: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यस्त MG रोड इलाके में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक ऑटोमोबाइल शॉप में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, मौदहापारा थाना क्षेत्र में स्थित जया ऑटोमोबाइल में आग लगी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। आग बुझाने के लिए चार से पांच दमकल वाहन लगातार प्रयास कर रहे हैं।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने की शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल दमकल कर्मी आग पर काबू पाने और आसपास की दुकानों तक आग फैलने से रोकने में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Shop and Establishment Act: अब 24 घंटे में मिलेगा पंजीयन प्रमाणपत्र..
इलाके में मची अफरा-तफरी
घटना के बाद MG रोड और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया है और लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
नुकसान का आकलन जारी
फिलहाल आग से हुए नुकसान का पूरा आकलन नहीं हो पाया है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी।
