Bangladesh vs Australia ODI: बांग्लादेश ने रचा इतिहास, 21 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को वनडे में दी करारी शिकस्त
Bangladesh vs Australia ODI: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ढाका में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 86 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह बांग्लादेश की ऑस्ट्रेलिया पर 21 साल बाद वनडे क्रिकेट में पहली जीत है। इससे पहले बांग्लादेश ने साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया को वनडे में हराया था। इस शानदार जीत के साथ मेजबान टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

मोसाद्देक हुसैन ने खेली मैच जिताऊ पारी
बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए। टीम की ओर से Mosaddek Hossain ने चार साल बाद वनडे टीम में वापसी करते हुए नाबाद 86 रन की शानदार पारी खेली।
इसके अलावा Tanzid Hasan ने 54 रन और Najmul Hossain Shanto ने 67 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से Nathan Ellis ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि Liam Scott और Matt Renshaw ने 2-2 विकेट लिए।
नाहिद राणा की घातक गेंदबाजी
285 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने शुरुआती दो विकेट सिर्फ 2 रन के भीतर गंवा दिए। इसके बाद पूरी बल्लेबाजी दबाव में आ गई।बांग्लादेश के तेज गेंदबाज Nahid Rana ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके। वहीं मोसाद्देक हुसैन ने गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए 2 विकेट अपने नाम किए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से Cameron Green ने नाबाद 52 रन बनाए, लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके।
यह भी पढ़ें: IFS Transfer: वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों..
DLS नियम से मिला नतीजा
बारिश के कारण मैच में बाधा आई और ऑस्ट्रेलिया ने 42.2 ओवर में 9 विकेट पर 191 रन बनाए थे। इसके बाद मौसम खराब होने से मुकाबला आगे नहीं बढ़ सका और DLS नियम के तहत बांग्लादेश को 86 रन से विजेता घोषित किया गया।
प्लेयर ऑफ द मैच बने मोसाद्देक हुसैन
बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले मोसाद्देक हुसैन को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया। उनकी हरफनमौला प्रदर्शन ने बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई। अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 जून को ढाका में खेला जाएगा।
