Featuredकरियरछत्तीसगढ़

Job News: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, 556 पदों पर होगी भर्ती, 10 जून से शुरू होंगे कैंप

Job News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। विशेष औद्योगिक सुरक्षा वीर भर्ती जिला-रायगढ़ द्वारा सुरक्षा गार्ड, सुरक्षा सुपरवाइजर, एसआईएस एसएलवी और सुरक्षा अधिकारी के कुल 556 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों में 10 जून से 17 जून 2026 तक भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Job News

भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को एक माह का आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद विभिन्न औद्योगिक संस्थानों और प्रतिष्ठानों में नियुक्ति प्रदान की जाएगी। संस्था ने दावा किया है कि प्रशिक्षण के बाद रोजगार मिलने की संभावना 100 प्रतिशत रहेगी।

जानें कब और कहां लगेगा भर्ती कैंप

भर्ती शिविरों का आयोजन अलग-अलग जनपद पंचायतों में किया जाएगा।

  • 10 जून – धरमजयगढ़
  • 11 जून – लैलूंगा
  • 12 जून – घरघोड़ा
  • 13 जून – तमनार
  • 15 जून – खरसिया
  • 16 जून – पुसौर
  • 17 जून – रायगढ़

भर्ती प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगी। अन्य जिलों के अभ्यर्थी भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें

इच्छुक उम्मीदवारों को भर्ती शिविर में निम्न दस्तावेज साथ लाने होंगे—

  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • 2 पासपोर्ट साइज फोटो

पद अनुसार योग्यता

सुरक्षा गार्ड

  • 10वीं पास या फेल

सुरक्षा सुपरवाइजर

  • 12वीं उत्तीर्ण

एसआईएस एसएलवी

  • 10वीं पास या फेल

सुरक्षा अधिकारी

  • स्नातक (Graduate)

कितनी मिलेगी सैलरी?

पदमासिक वेतन
सुरक्षा गार्ड₹15,000 से ₹27,000
सुरक्षा सुपरवाइजर₹17,000 से ₹32,000
एसआईएस एसएलवी₹15,000 से ₹20,000
सुरक्षा अधिकारी₹33,000 से ₹40,000

मिलेंगी कई अतिरिक्त सुविधाएं

चयनित उम्मीदवारों को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा, आवासीय सुविधा, पेंशन लाभ और समय-समय पर वेतन वृद्धि जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती अभियान सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर भर्ती शिविर में पहुंचकर प्रक्रिया में शामिल होने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *