Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: सिर पर कफन बांधकर निकलेगी अभिरा, अरमान की याददाश्त जाएगी! शो में आएगा बड़ा ट्विस्ट
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: स्टार प्लस के लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले एपिसोड्स दर्शकों को भावुक करने के साथ-साथ कई बड़े ट्विस्ट भी लेकर आने वाले हैं। अभिरा और अरमान एक बार फिर अपने परिवार के खिलाफ खड़े नजर आएंगे। इस बार उनकी लड़ाई की वजह मायरा बनने वाली है।

शो में अब तक दिखाया गया है कि बुआ सा को सपोर्ट करने के चक्कर में कावेरी एक बड़ी गलती कर बैठती है। कावेरी का साथ मिलते ही बुआ सा, अरमान और अभिरा को घर छोड़ने का आदेश दे देती है। परिवार के किसी भी सदस्य के सपोर्ट न करने पर दोनों घर छोड़ने का फैसला कर लेते हैं।
घर छोड़ने के बाद भावुक होंगे अरमान और अभिरा
आने वाले एपिसोड में अरमान और अभिरा अपनी बेटियों के साथ अभिरा के घर पहुंचेंगे। यहां दोनों मिलकर घर की सफाई करेंगे। इसी दौरान अरमान की तबीयत बिगड़ने लगेगी और उसे लगातार खांसी आएगी। अभिरा अरमान का सहारा बनेगी और दोनों के बीच कई भावुक पल देखने को मिलेंगे। रात के समय अरमान अभिरा से अपने प्यार का इजहार करेगा, जिससे दर्शकों को एक इमोशनल ट्रैक देखने को मिलेगा।
ऋषभ के खिलाफ सबूत मिलने के बाद एक्शन में आएगी अभिरा
कहानी में नया मोड़ तब आएगा जब अभिरा के हाथ ऋषभ के खिलाफ अहम सबूत लग जाएंगे। सबूत मिलते ही अभिरा पूरी ताकत के साथ ऋषभ के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी। अभिरा का यह कदम बुआ सा और कावेरी दोनों के लिए बड़ी परेशानी बन जाएगा।
अरमान की याददाश्त जाएगी, सामने आएगी ब्रेन ट्यूमर की सच्चाई
शो का सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब अरमान अचानक चक्कर खाकर गिर जाएगा। होश में आने के बाद वह अभिरा को पहचानने से इनकार कर देगा। अरमान की याददाश्त खोने की खबर से अभिरा बुरी तरह टूट जाएगी। इसी बीच मायरा और मुक्ति को भी पता चलेगा कि अरमान ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। यह सच सामने आते ही परिवार में हड़कंप मच जाएगा।
अरमान को बचाने के लिए दुनिया से लड़ेगी अभिरा
अरमान की बिगड़ती हालत के बाद अभिरा का पूरा ध्यान केस से हटकर अपने पति को बचाने पर केंद्रित हो जाएगा। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को अभिरा का मजबूत और संघर्षशील रूप देखने को मिलेगा, जो अरमान की जिंदगी बचाने के लिए हर मुश्किल से लड़ती नजर आएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अभिरा अरमान की याददाश्त वापस ला पाएगी और क्या ऋषभ को उसके किए की सजा मिलेगी।
