Featuredमनोरंजन

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : में जमील जमाली की एंट्री! क्या राकेश बेदी दिलाएंगे शो को नई TRP?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : लोकप्रिय टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक बार फिर दर्शकों के लिए नया मनोरंजन लेकर आ रहा है। हाल ही में रिलीज हुए नए प्रोमो में अभिनेता राकेश बेदी की शो में वापसी दिखाई गई है। राकेश बेदी शो में अपने पुराने किरदार बाबूलाल के रूप में लौट रहे हैं, जिसे लेकर फैंस के बीच उत्साह देखा जा रहा है।

नए प्रोमो में बाबूलाल कार में बैठकर तारक मेहता को फोन करते हैं और उनके ऑफिस पहुंचने के बारे में पूछते हैं। इस दौरान कई मजेदार घटनाएं होती हैं, जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती हैं। प्रोमो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आता है, जब गोकुलधाम सोसाइटी के बाहर लोग बाबूलाल को किसी और समझकर उनके पीछे दौड़ पड़ते हैं। इसके बाद शुरू होता है कॉमेडी और भ्रम का सिलसिला। तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 वर्षों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। शो में समय-समय पर नए ट्विस्ट और किरदारों की एंट्री होती रही है, जिससे इसकी लोकप्रियता बरकरार रही है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 17 वर्षों से दर्शकों का पसंदीदा शो बना हुआ है। शो में समय-समय पर नए ट्विस्ट और किरदारों की एंट्री होती रही है, जिससे इसकी लोकप्रियता बरकरार रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गोकुलधाम सोसाइटी में बाबूलाल की वापसी क्या नया मोड़ लेकर आती है और दर्शकों को कितना मनोरंजन देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *