Anupama Twist: बिजनेस के लिए प्रेम बना विलेन राही और अनुपमा को लगा बड़ा झटका
Anupama Twist: स्टार प्लस के सुपरहिट टीवी शो Anupama में इन दिनों जबरदस्त फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स लगातार नए ट्विस्ट और इमोशनल सीन्स के जरिए दर्शकों को बांधे हुए हैं। आने वाले एपिसोड में अनुपमा की जिंदगी में एक और बड़ा तूफान आने वाला है, जहां अपने ही लोग उनके खिलाफ खड़े नजर आएंगे।

अनुपमा पर लगा रेसिपी चोरी का आरोप
शो में बड़ा ट्विस्ट तब आता है जब घरवाले अनुपमा पर उनकी ही रेसिपी चोरी करने का आरोप लगा देते हैं। यह सुनकर अनुपमा का गुस्सा फूट पड़ता है और वह सबको खरी-खोटी सुनाती है। अनुपमा को यकीन नहीं होता कि उनके अपने लोग ही उन पर इतना घटिया इल्जाम लगा सकते हैं।
लीला को सताने लगा समाज का डर
दूसरी तरफ लीला, दिग्विजय और अनुपमा की बढ़ती नजदीकियों से काफी नाराज दिखाई देती हैं। उन्हें डर है कि समाज एक बार फिर शाह परिवार का मजाक उड़ाएगा। इसी वजह से घर का माहौल लगातार तनावपूर्ण होता जा रहा है।
श्रुति ने दिया ‘बिजनेस माइंड’ वाला ज्ञान
श्रुति राही और प्रेम को घर के खर्च और बिजनेस को लेकर समझाती नजर आएगी। वह कहती है कि रोज-रोज सामान खरीदने के बजाय थोक में खरीदकर फ्रीजर में रखना ज्यादा फायदेमंद होगा। श्रुति चाहती है कि प्रेम सिर्फ अपने कॉम्पिटिशन पर ध्यान दे और बिना किसी रुकावट के आगे बढ़े।
प्रेम ने चुराया कॉम्पिटिशन फॉर्म
कहानी में सबसे बड़ा झटका तब लगेगा जब प्रेम खुद राही के सामने कबूल करेगा कि उसने कॉम्पिटिशन का एप्लीकेशन फॉर्म चुराया है। इतना ही नहीं, प्रेम अपनी इस हरकत को सही ठहराने की भी कोशिश करेगा। प्रेम की बातें सुनकर राही का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाएगा और दोनों के बीच बड़ा विवाद देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh Controversy: रणवीर सिंह पर बैन विवाद FWICE की सफाई के बाद भी नहीं थमा हंगामा, सेलेब्स ने उठाए सवाल
क्या टूट जाएंगे रिश्ते?
आने वाले एपिसोड में दर्शकों को रिश्तों का बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा इस मुश्किल स्थिति से कैसे बाहर निकलती हैं और क्या प्रेम की इस गलती का असर पूरे परिवार पर पड़ेगा?
यहक्या जाएंगे रिश्तक्या ट जाएंगे रिश्त क्या टूटजाएंगे रिश्ते?भी पययहयह भी पढ़ें: भी पढ़ेंह भी पढ़ें: ढ़ें:यह भी पढ़ें: Ranveer Singh Controversy: रणवीर सिंह पर बैन विवाद FWICE की सफाई के बाद भी नहीं थमा हंगामा, सेलेब्स ने उठाए सवाल क्याक्या टूट जाएंगे रिश्ते? टूटक्या टूट जाएंगे रिश्ते? जाएंगे रिश्ते?क्या टूट जाएंगे रिश्ते?आने वाले एपिसोड में दर्शकों को रिश्तों का बड़ा टकराव देखने को मिलेगा। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अनुपमा इस मुश्किल स्थिति से कैसे बाहर निकलती हैं और क्या प्रेम की इस गलती का असर पूरे परिवार प
