Divyanka Tripathi Welcome Twin Baby Boys: शादी के 10 साल बाद मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी, जुड़वां बेटों को दिया जन्म
Divyanka Tripathi Welcome Twin Baby Boys: टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री Divyanka Tripathi और उनके पति Vivek Dahiya के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के 10 साल बाद यह कपल माता-पिता बन गया है। दिव्यांका त्रिपाठी ने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ साझा की।

दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर बेहद खास पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “हमने भगवान से खुशियां मांगीं… उन्होंने कहा डबल लो।” इस पोस्ट के साथ कपल ने बताया कि उनके घर दो जुड़वां बेटों का जन्म हुआ है।
मेरे करण-अर्जुन आ गए” — दिव्यांका त्रिपाठी
खुशखबरी शेयर करते हुए दिव्यांका ने भावुक कैप्शन में लिखा, “आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। ‘द बॉयज’ आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण-अर्जुन आ गए।”इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स की बधाइयों का तांता लग गया। टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने कपल को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।
2016 में हुई थी शादी
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी। दोनों की जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है। शादी के 10 साल बाद माता-पिता बनने की खुशी से यह कपल बेहद भावुक नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Triumph Speed Twin 1200 Cafc Edition भारत में लॉन्च, ₹17.99 लाख कीमत के साथ मिलेगा रेट्रो लुक और दमदार 1200cc इंजन
यह भी पढ़ें: Triumph Speed Twin 1200 Cafe Racer Edition भारत में लॉन्च, ₹17.99 लाख कीमत के साथ मिलेगा रेट्रो लुक और दमदार 1200cc इंजन
वायरल हुआ मैटरनिटी फोटोशूट
हाल ही में दिव्यांका और विवेक ने अपना मैटरनिटी फोटोशूट भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तस्वीरों में दिव्यांका बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं, जबकि विवेक अपनी पत्नी पर प्यार लुटाते दिखाई दिए। फैंस ने उन तस्वीरों को खूब पसंद किया था। अब जुड़वां बेटों के जन्म की खबर के बाद सोशल मीडिया पर #DivyankaTripathi और #VivekDahiya ट्रेंड करने लगे हैं।
