Featuredमनोरंजन

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अभिरा से हाथ जोड़कर माफी मांगेगी विद्या अरमान के सामने बहाएगी आंसू

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: टीवी सीरियल Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में इन दिनों जबरदस्त फैमिली ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अभिरा और अरमान एक बार फिर अपने रिश्ते को नया मौका देने जा रहे हैं। दोनों जल्द ही दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लेकिन शादी से पहले पोद्दार परिवार में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जहां विद्या पूरे परिवार के सामने अभिरा से हाथ जोड़कर माफी मांगती नजर आएगी।

हालिया एपिसोड में दिखाया गया कि अरमान ने अपनी मां विद्या को एक शर्त पर माफ करने का फैसला किया। अरमान साफ कहता है कि अगर विद्या अभिरा से दिल से माफी मांग लेती है और अभिरा उसे माफ कर देती है, तभी वह विद्या को दोबारा मां का दर्जा देगा। बेटे की बात सुनकर विद्या भावुक हो जाती है और मजबूरी में अभिरा से माफी मांगने के लिए तैयार हो जाती है।

दूसरी शादी की तैयारी में जुटे अरमान और अभिरा

शो में आगे दिखाया जाएगा कि कावेरी, अरमान और अभिरा को दूसरी बार शादी करने की सलाह देती है। यह सुनकर दोनों चौंक जाते हैं, लेकिन परिवार की खुशी के लिए वे शादी की तैयारियों में जुट जाते हैं। इसी बीच वट सावित्री पूजा के दौरान पूरा पोद्दार परिवार एक साथ नजर आएगा।

पोद्दार परिवार में बढ़ेगा तनाव

आने वाले एपिसोड में आर्यन और दिशा के रिश्ते में भी नया मोड़ देखने को मिलेगा। आर्यन अपनी पत्नी दिशा के मायके जाने का फैसला करेगा, लेकिन अभिरा उसे समझाएगी कि रिश्तों के बीच किसी तीसरे को नहीं आने देना चाहिए। वहीं तान्या भी कृष के लिए वट सावित्री व्रत रखने से इनकार कर देगी, जिससे परिवार में तनाव और बढ़ जाएगा।

कावेरी का नया नियम, अलग रहेंगे अरमान-अभिरा

कावेरी शादी तक अरमान और अभिरा को एक-दूसरे से दूर रहने की सलाह देगी। वह साफ कहेगी कि शादी होने तक दोनों एक कमरे में नहीं रह सकते। यह बात सुनकर अरमान नाराज हो जाएगा, जबकि घर के बच्चे इस फैसले से काफी खुश नजर आएंगे।

यह भी पढ़ेंUPSC Exam Calendar 2027: UPSC ने जारी किया 27 परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल, जानें सिविल सर्विस, NDA, CDS समेत सभी एग्जाम की महत्वपूर्ण तारीखें

विद्या के आंसुओं से पिघलेंगे अरमान और अभिरा

वट सावित्री पूजा के दौरान अभिरा सजधजकर मंदिर पहुंचेगी। इसी बीच विद्या सबके सामने अभिरा से माफी मांगते हुए इमोशनल ड्रामा करती नजर आएगी। विद्या के आंसू देखकर अरमान और अभिरा दोनों भावुक हो जाएंगे और उसे अपनाने का फैसला करेंगे। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट यह होगा कि विद्या यहां भी अपनी चालाकी दिखाने से पीछे नहीं हटेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *