Featuredमनोरंजन

Salman Khan Warns Paparazzi: अस्पताल के बाहर सलमान खान ने खोया आपा पैपराजी को दी चेतावनी

Salman Khan Warns Paparazzi: बॉलीवुड सुपरस्टार Salman Khan एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि पैपराजी को लेकर जाहिर किया गया गुस्सा है। हाल ही में मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के बाहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसमें सलमान खान फोटोग्राफर्स पर नाराज होते नजर आए।

वीडियो के वायरल होने के बाद भाईजान ने इंस्टाग्राम पर लगातार कई पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की। दरअसल, सलमान खान अस्पताल से लौट रहे थे, तभी पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने और उनका पीछा करते दिखाई दिए। इस दौरान कुछ फोटोग्राफर्स जोर-जोर से चिल्लाते हुए भी नजर आए, जिससे अभिनेता नाराज हो गए। वायरल वीडियो में सलमान खान पैपराजी की क्लास लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी सेल्फी शेयर करते हुए लिखा कि अगर कोई उनके दर्द का मजाक उड़ाएगा या उनकी परेशानी से पैसा कमाने की कोशिश करेगा तो वह इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह हमेशा मीडिया के साथ खड़े रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी का भी ध्यान रखा है।

एक अन्य पोस्ट में सलमान खान ने लिखा कि “फोटो जरूरी है या लाइफ?” वहीं उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि “60 साल का हो गया हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला… ये याद रख लेना।”

सलमान खान के इन पोस्ट्स के बाद सोशल मीडिया पर फैंस दो हिस्सों में बंटे नजर आ रहे हैं। कुछ लोग अभिनेता का समर्थन कर रहे हैं और प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कह रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि सेलिब्रिटीज और मीडिया का रिश्ता हमेशा से ऐसा ही रहा है।हालांकि, इस पूरे मामले के बाद एक बार फिर सेलिब्रिटीज की प्राइवेसी और पैपराजी कल्चर को लेकर बहस तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें:  IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी ने तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *