Honda City facelift leaked: नई Honda City Facelift की तस्वीरें वायरल, फ्रंट लुक से लेकर इंटीरियर तक बदला
Honda City facelift leaked: भारतीय बाजार में सेडान कारों की पहचान बन चुकी Honda की लोकप्रिय कार Honda City अब नए अवतार में आने वाली है। कंपनी जल्द ही Honda City Facelift लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। लॉन्च से पहले कार की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इसके नए डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स की झलक देखने को मिली है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Honda City Facelift को 22 मई को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसके साथ कंपनी अपनी नई SUV ZR-V को भी पेश कर सकती है।
फ्रंट डिजाइन में दिखे बड़े बदलाव
लीक हुई तस्वीरों में नई Honda City का फ्रंट फेस पहले से ज्यादा शार्प और प्रीमियम नजर आ रहा है। कार में नई LED हेडलाइट्स, अपडेटेड हनीकॉम्ब ग्रिल, रिडिजाइन बंपर और नए ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि Honda का लोगो अब ग्रिल के ऊपर दिखाई देगा। कार के बंपर के किनारों पर एयर इनलेट्स भी दिए गए हैं, जिससे इसका स्पोर्टी लुक और बेहतर हो गया है। नई डिजाइन मौजूदा मॉडल से काफी अलग दिखाई देती है।
इंटीरियर और फीचर्स होंगे ज्यादा प्रीमियम
नई Honda City Facelift के इंटीरियर में भी कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। लीक तस्वीरों के अनुसार कार में बड़ा फ्रीस्टैंडिंग इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिल सकता है। माना जा रहा है कि मौजूदा 8-इंच स्क्रीन की जगह बड़ी यूनिट दी जाएगी। इसके अलावा कार में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। कंपनी इस फेसलिफ्ट में डिजाइन के साथ-साथ फीचर्स अपग्रेड पर ज्यादा फोकस कर रही है।
यह भी पढ़ें: NTRNeel जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर आएगा बड़ा सरप्राइज 3 मिनट लंबा हो सकता है फिल्म का टीजर
इंजन और परफॉर्मेंस
Honda City Facelift में इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहने की उम्मीद है। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 121hp की पावर और 145Nm टॉर्क जनरेट करेगा। कार में 6-स्पीड मैन्युअल और CVT गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा हाइब्रिड वेरिएंट भी जारी रह सकता है, जो 126hp की पावर के साथ e-CVT ट्रांसमिशन में आएगा।
संभावित कीमत
नई Honda City Facelift की कीमत लगभग 12 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक जा सकती है। लॉन्च के बाद यह कार भारतीय बाजार में Hyundai Verna और Skoda Slavia जैसी कारों को टक्कर देगी।
