व्हाइट ट्रेडिशनल लुक में Roopi Gill ने Cannes में बिखेरा पंजाबी संस्कृति का रंग
पंजाबी एक्ट्रेस Roopi Gill ने Cannes Film Festival में अपने शानदार ट्रेडिशनल लुक से सबका ध्यान खींच लिया।
Roopi Gill ने ऑफ-व्हाइट पंजाबी आउटफिट और खूबसूरत ज्वेलरी के साथ बेहद एलिगेंट अंदाज में एंट्री की।
उनके आउटफिट पर लिखा ‘ਚੜ੍ਹਦੀਕਲਾ’ यानी सकारात्मक सोच और हौसले का संदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
समुद्र किनारे और रेड कार्पेट पर क्लिक हुई उनकी तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया।