Featuredकरियरलेटेस्ट

CBSE 12th Result 2026: 85.20% छात्र पास, 17 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने हासिल किए 95% से अधिक अंक

CBSE 12th Result 2026 Declared: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। इस वर्ष कुल 85.20 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं। खास बात यह है कि 17,113 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं, जबकि 94,028 छात्रों ने 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।

CBSE 12th Result 2026

छात्र अपना रिजल्ट CBSE की आधिकारिक वेबसाइट, Results Portal और UMANG App पर जाकर चेक कर सकते हैं।

लड़कियों ने फिर मारी बाजी

इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है।

  • लड़कियों का पास प्रतिशत: 88.86%
  • लड़कों का पास प्रतिशत: 82.13%

लड़कियों ने लड़कों से 6 प्रतिशत से अधिक बेहतर प्रदर्शन किया।

कितने छात्र हुए शामिल?

विवरणसंख्या
कुल रजिस्ट्रेशन17,80,365
परीक्षा में शामिल17,68,968
कुल पास छात्र15,07,109
कुल पास प्रतिशत85.20%

90% और 95% से अधिक अंक पाने वाले छात्र

  • 90% से अधिक अंक: 94,028 छात्र
  • 95% से अधिक अंक: 17,113 छात्र

किस प्रकार के स्कूलों का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा?

स्कूल श्रेणीपास प्रतिशत
केंद्रीय विद्यालय (KVS)98.55%
जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV)98.47%
सरकारी विद्यालय89.55%
सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालय86.07%
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल85.55%
निजी/स्वतंत्र विद्यालय84.22%

टॉपर्स लिस्ट नहीं होगी जारी

CBSE ने इस वर्ष भी टॉपर्स की सूची जारी नहीं की है। हालांकि, प्रत्येक विषय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप 0.1% छात्रों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Braj 84 Kos Parikrama 2026: ब्रज 84 कोस परिक्रमा कब से शुरू होगी? जानिए..

कितने छात्रों की आई कंपार्टमेंट?

इस वर्ष 1,63,800 छात्रों को कंपार्टमेंट मिला है।

कुछ प्रमुख क्षेत्रों में कंपार्टमेंट प्रतिशत

  • प्रयागराज – 16.76%
  • दिल्ली ईस्ट – 12.57%
  • बेंगलुरु – 12.14%
  • रायपुर – 10.35%
  • लखनऊ – 9.30%
  • चेन्नई – 9.23%
  • तिरुवनंतपुरम – 3.38%

रिजल्ट कैसे चेक करें?

  1. CBSE की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. “CBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें।
  4. Submit पर क्लिक करें।
  5. रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. भविष्य के लिए प्रिंट या PDF सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *