Featuredक्रिकेटखेल

IPL 2026: RCB के टिम डेविड पर BCCI का बड़ा एक्शन, अश्लील इशारे पर लगा जुर्माना

IPL 2026: Indian Premier League 2026 में जहां रोमांचक मुकाबले लगातार सुर्खियों में हैं, वहीं अब खिलाड़ियों के व्यवहार को लेकर भी सख्ती बढ़ती नजर आ रही है। Royal Challengers Bengaluru के स्टार ऑलराउंडर Tim David को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच के बाद दर्शकों की ओर कथित आपत्तिजनक इशारा करना भारी पड़ गया।

BCCI takes major action against Tim David.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी Board of Control for Cricket in India ने IPL आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर टिम डेविड पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही उनके खाते में दो डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ दिए गए हैं।

मैच के बाद जश्न बना विवाद की वजह

यह मामला उस रोमांचक मुकाबले के बाद सामने आया जिसमें RCB ने Mumbai Indians को आखिरी गेंद पर हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। जीत के बाद जश्न के दौरान टिम डेविड ने दर्शकों की ओर कथित तौर पर अश्लील इशारा किया, जिसके बाद मामला मैच रेफरी तक पहुंच गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक डेविड को IPL आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन का दोषी पाया गया। मैच रेफरी अमित शर्मा ने मामले की सुनवाई के बाद सख्त कार्रवाई की। हालांकि, टिम डेविड ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए सजा मान ली।

खिलाड़ियों के व्यवहार पर BCCI सख्त

IPL प्रबंधन हमेशा से खिलाड़ियों के ऑन-फील्ड और ऑफ-फील्ड व्यवहार को लेकर सख्त रवैया अपनाता रहा है। इसी कारण मामले में तुरंत कार्रवाई की गई। BCCI ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि खेल भावना के खिलाफ किसी भी तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

IPL 2026 में दूसरी बार हुई कार्रवाई

गौरतलब है कि IPL 2026 सीजन में यह दूसरी बार है जब टिम डेविड पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी उन पर अंपायर के निर्देशों की अनदेखी करने का आरोप लगा था।उस समय BCCI ने उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया था और एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया था। लगातार दूसरी बार हुई कार्रवाई के बाद अब टिम डेविड का व्यवहार चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *