Featuredक्रिकेटखेल

Rinku Singh and Priya Saroj in Varanasi: रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की शादी वाराणसी में? काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे दोनों

Rinku Singh and Priya Saroj in Varanasi:  भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह इन दिनों IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेल रहे हैं और टीम के उपकप्तान की भूमिका निभा रहे हैं। इस बीच वह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ वाराणसी पहुंचे, जहां दोनों ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए।21 अप्रैल को वाराणसी पहुंचे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “काशी, महादेव की धरती और गंगा का पावन संग।”मंदिर में करीब आधे घंटे बिताने के बाद दोनों ने नाव से काशी के घाटों का नजारा लिया और शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल हुए। उन्हें देव दीपावली के लिए भी आमंत्रित किया गया है, जिस पर रिंकू सिंह ने आने की कोशिश करने की बात कही है।

Rinku Singh and Priya Saroj in Varanasi

शादी की चर्चाएं तेज

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। खबरों के मुताबिक, दोनों की शादी जून के पहले हफ्ते में हो सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि शादी वाराणसी के एक होटल में आयोजित हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, वाराणसी दौरे के दौरान दोनों होटल ताज में रुके थे, जिससे यह कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने शादी की तैयारियों का जायजा भी लिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक शादी की तारीख की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *