Featuredटेक्नोलॉजी

OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite की भारत में लॉन्च डेट कंफर्म, मिलेगा दमदार Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट

OnePlus: OnePlus ने अपने मिड-रेंज स्मार्टफोन पोर्टफोलियो को और मजबूत करते हुए OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite की भारत में लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। ये दोनों स्मार्टफोन 7 मई को दोपहर 12 बजे भारतीय बाजार में लॉन्च किए जाएंगे।

OnePlus Nord CE 6 और OnePlus Nord CE 6 Lite


लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन

कंपनी के मुताबिक,

  • Nord CE 6: Fresh Blue, Lunar Pearl, Pitch Black
  • Nord CE 6 Lite: Vivid Mint, Hyper Black

यह सीरीज OnePlus Nord 6 के बाद कंपनी की Nord लाइनअप को आगे बढ़ाएगी।

दमदार परफॉर्मेंस के लिए नया चिपसेट

OnePlus Nord CE 6 में लेटेस्ट Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलेगा। इसके साथ एक Touch Reflex चिप भी दी गई है, जो ड्यूल-चिप आर्किटेक्चर के जरिए बेहतर स्पीड और स्मूद परफॉर्मेंस देने का दावा करती है।

गेमिंग और डिस्प्ले में बड़ा अपग्रेड

  • 6.78 इंच की 1.5K डिस्प्ले
  • 144Hz रिफ्रेश रेट
  • 3200Hz टच सैंपलिंग रेट
  • 144fps तक गेमिंग सपोर्ट

इसके अलावा, फोन में 6-axis गेमिंग जायरोस्कोप और 33,000 mm² का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जो लंबे गेमिंग सेशन में भी डिवाइस को ठंडा रखेगा।

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकता है।

साथ ही इसमें:

  • All-Scenario Bypass Charging
  • 27W रिवर्स चार्जिंग

जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

ड्यूरेबिलिटी में भी दमदार

OnePlus Nord CE 6 में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन दिया गया है, जो इसे पानी, धूल और झटकों से सुरक्षित बनाता है।

कीमत और उपलब्धता

फिलहाल कंपनी ने कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसकी पूरी जानकारी 7 मई को लॉन्च इवेंट में सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *