Raipur Traffic Advisory: आक्रोश रैली के चलते रायपुर में ट्रैफिक अलर्ट, इन मार्गों पर जाम की स्थिति—घर से निकलने से पहले पढ़ें एडवाइजरी
Raipur Traffic Advisory: राजधानी रायपुर में सोमवार को आयोजित आक्रोश रैली के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहने की संभावना है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल गिरने के विरोध में निकाली जा रही इस रैली को देखते हुए यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

इन मार्गों पर रहेगा सबसे ज्यादा असर
रैली की शुरुआत बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से होगी और यह विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सुभाष स्टेडियम तक पहुंचेगी।
इस दौरान निम्न मार्गों पर ट्रैफिक बाधित रहेगा—
- बूढ़ेश्वर चौक से बूढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक
- गणेश मंदिर तिराहा
- महिला थाना चौक
- श्याम टॉकीज तिराहा
- सदर बाजार मार्ग
- कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम
- बंजारी चौक और कालीबाड़ी चौक क्षेत्र
- आकाशवाणी चौक से नल घर चौक
समय: दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक
ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी
यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने नागरिकों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इन मार्गों से बचें और यात्रा से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर चेक करें। खासकर ऑफिस टाइम में निकलने वाले लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
ये हैं वैकल्पिक मार्ग
ट्रैफिक जाम से बचने के लिए पुलिस ने वैकल्पिक रूट भी सुझाए हैं—
- बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट होते हुए नेहरू नगर
- कालीबाड़ी चौक से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अम्बेडकर चौक मार्ग
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
- अनावश्यक यात्रा से बचें
- वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें
- ट्रैफिक नियमों का पालन करें
- भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सतर्क रहें
