IPL 2026: आज KKR vs GT का महामुकाबला, क्या वापसी कर पाएगी कोलकाता या गुजरात जारी रखेगी जीत का सिलसिला?
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज 17 अप्रैल को एक बेहद अहम मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और गुजरात टाइटंस (GT) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा और दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

KKR के लिए ‘करो या मरो’ जैसी स्थिति
KKR की टीम इस सीजन में अब तक बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है। टीम ने 5 मैचों में सिर्फ 1 पॉइंट हासिल किया है और अब भी सही प्लेइंग कॉम्बिनेशन की तलाश में है। फिन एलन, कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह और रमनदीप सिंह जैसे खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं, जिससे टीम की बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है।
रणनीति में बदलाव, लेकिन असर नहीं
पिछले मुकाबले में सुनील नरेन को ओपनिंग में भेजने का फैसला लिया गया था, लेकिन इसका खास फायदा नहीं मिला। कप्तान अजिंक्य रहाणे को नीचे बल्लेबाजी करनी पड़ी, जिससे टीम का बैलेंस बिगड़ता नजर आया।
गेंदबाजी में सुधार, लेकिन उम्मीदें बाकी
हालांकि गेंदबाजी में कुछ सुधार देखने को मिला है। सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी ने बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम को अभी भी वरुण चक्रवर्ती से बड़े विकेट की उम्मीद है।
शानदार फॉर्म में गुजरात टाइटंस
दूसरी ओर गुजरात टाइटंस शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन लगातार रन बना रहे हैं, जबकि जोस बटलर भी फॉर्म में लौट चुके हैं। गेंदबाजी में राशिद खान और प्रसिद्ध कृष्णा की जोड़ी टीम को मजबूती दे रही है।
मैच का समीकरण
इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस को फेवरेट माना जा रहा है। KKR को अगर टूर्नामेंट में बने रहना है, तो यह मैच हर हाल में जीतना होगा।
संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस (GT):
शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, राशिद खान, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR):
फिन एलन / टिम सीफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमैन पॉवेल, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती
