Featuredटेक्नोलॉजीमनोरंजन

Bhooth Bangla Movie Review: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में, रिव्यू और बॉक्स ऑफिस का हाल जानें

Bhoot Bangla Review and Box Office Collection : Akshay Kumar की बहुप्रतीक्षित फिल्म Bhoot Bangla 17 अप्रैल 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के पेड प्रीव्यू 16 अप्रैल की रात 9 बजे से शुरू हो गए थे। पहले यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म का निर्देशन Priyadarshan ने किया है और इसमें Tabu, Paresh Rawal, Rajpal Yadav, Wamiqa Gabbi, Jisshu Sengupta, Mithila Palkar, Manoj Joshi और Asrani जैसे कई बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं। फिल्म का रनटाइम करीब 164 मिनट है और इसे CBFC की ओर से UA 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। शूटिंग इंग्लैंड के साउथेम्पटन और भारत के अलग-अलग लोकेशनों पर की गई है।

Bhooth Bangla Movie Review

कैसा है फिल्म का रिव्यू

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर मिलाजुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ दर्शकों को फिल्म का कॉमेडी और हॉरर का मिश्रण पसंद आ रहा है, वहीं कुछ इसे लंबा और धीमा बता रहे हैं।

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म को कड़ी टक्कर मिल रही है और शुरुआती आंकड़े औसत नजर आ रहे हैं। हालांकि पेड प्रीव्यू के बाद असली प्रदर्शन का अंदाजा पहले वीकेंड में ही लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *