CG Train News Update: यात्रियों को राहत, निरस्त 12 से अधिक ट्रेनें फिर शुरू, देखें पूरी लिस्ट
CG Train News Update: गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल ने अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निरस्त और आंशिक रूप से निरस्त की गई ट्रेनों को अब बहाल कर दिया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दर्जन भर से अधिक यात्री ट्रेनों को उनके निर्धारित समय पर पुनः चलाने का निर्णय लिया गया है। इससे दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के सफर करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी।
रिस्टोर की गई प्रमुख ट्रेनें
- 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (8–9 अप्रैल)
- 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (8–9 अप्रैल)
- 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (8–9 अप्रैल)
- 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू (9–10 अप्रैल)
- 68746 रायपुर–गेवरारोड मेमू (8–9 अप्रैल)
- 68745 गेवरारोड–रायपुर मेमू (9–10 अप्रैल)
- 58204 रायपुर–कोरबा पैसेंजर (8–9 अप्रैल)
- 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर (9–10 अप्रैल)
- 68734 बिलासपुर–गेवरारोड मेमू (8–9 अप्रैल)
- 68733 गेवरारोड–बिलासपुर मेमू (8–9 अप्रैल)
- 68732 बिलासपुर–कोरबा मेमू (8–9 अप्रैल)
- 68731 कोरबा–बिलासपुर मेमू (8–9 अप्रैल)
शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें भी हुई बहाल
- 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू (8–9 अप्रैल)
- 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू (8–9 अप्रैल)
यात्रियों के लिए राहत
इन ट्रेनों के दोबारा संचालन से खासतौर पर रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय और रूट के अनुसार संचालित होंगी।
क्यों बंद हुई थीं ट्रेनें?
अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन जोड़ने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा था, जिसके चलते कई ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब कार्य पूरा होने के बाद सेवाएं बहाल कर दी गई हैं।
